नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। कार्यालय क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी, मेरठ मंडल मेरठ द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए जिला एवं मंडल स्तरीय चयन ट्रायल्स की तिथियां घोषित की गई हैं। खेल निदेशालय उ.प्र. लखनऊ के निर्देश पर उक्त ट्रायल्स कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम, मेरठ में आयोजित होंगे।
1. प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता (संशोधित) - जन्मतिथि 01.01.2011 या उसके बाद अनिवार्य।
- जिला स्तरीय ट्रायल - 03.10.2026, दोपहर 03:00 बजे
- मंडल स्तरीय ट्रायल - 05.10.2026, प्रातः 11:00 बजे
- प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता - 08 से 11 अक्टूबर तक, क्षेत्रीय खेल कार्यालय, चित्रकूट
2. प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता - जन्मतिथि 01.01.2007 के बाद।
- जिला ट्रायल - 12.10.2026, दोपहर 03:00 बजे
- मंडल ट्रायल - 13.10.2026, प्रातः 11:00 बजे
- प्रदेश प्रतियोगिता - 15 से 17 अक्टूबर तक, मुरादाबाद
3. पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता -
- जिला ट्रायल - 01.10.2026, दोपहर 03:00 बजे
- मंडल ट्रायल - 02.10.2026, प्रातः 11:00 बजे
- प्रदेश प्रतियोगिता - 08 से 10 अक्टूबर तक, गोरखपुर
.jpg)
No comments:
Post a Comment