Tuesday, September 29, 2026

भगत सिंह के विचारों को जीवन में उतारना ही सच्ची श्रद्धांजलि: डॉ. प्रभात राय

 -सीईआरटी कॉलेज में भगत सिंह प्रेरणा सभा, इंकलाब जिंदाबाद से गूंजा सभागार


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। मेरठ बाईपास स्थित सीईआरटी इंजीनियरिंग कॉलेज में शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर भगत सिंह प्रेरणा सभा का आयोजन किया गया।


सभा में मुख्य वक्ता पूर्व आईएएस डॉ. प्रभात राय ने कहा कि भगत सिंह को याद करने का अर्थ केवल तस्वीर लगाना या माला पहनाना नहीं है, बल्कि उनके विचार, चरित्र और सामाजिक न्याय की सोच को जीवन में उतारना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि भगत सिंह केवल ब्रिटिश हुकूमत के ही नहीं, बल्कि समाज में व्याप्त ऊंच-नीच, शोषण और सांप्रदायिकता के भी खिलाफ लड़ रहे थे। युवाओं को चाहिए कि वे आंख बंद कर किसी भी विचार को न मानें, पढ़ें, सोचें और प्रश्न करें। कार्यक्रम के दौरान डॉ. राय ने अपने गीत "कैसे-कैसे लोग थे वो, कैसे-कैसे वीर थे वो..." से सभागार को भावुक कर दिया, पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा। इस अवसर पर डीएसपी शिवराज सिंह, पूर्व इनकम टैक्स अधिकारी जे. गोपाल सिंघल, सीईआरटी डायरेक्टर डी.के. शर्मा, जितेन्द्र राणा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अजय कुमार ने किया और समापन इंकलाब जिंदाबाद के नारों के साथ हुआ।


भगत सिंह के बचपन और संस्कारों पर प्रकाश डाला

प्रमुख वक्ता डॉ. सनेहीवीर पुंडीर ने युवाओं से नशे और सामाजिक विकृतियों से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा सोशल मीडिया का केवल दर्शक न बने, बल्कि बदलाव का सहभागी बने। पूर्व आईपीएस अजय मोहन शर्मा ने कहा कि शहीदों के संघर्ष स्थल आज तीर्थ हैं, अभिभावकों को अपने बच्चों को वहां अवश्य ले जाना चाहिए। कैप्टन चंद्रपाल सिंह यादव ने भगत सिंह के बचपन और संस्कारों पर प्रकाश डाला।

No comments:

Post a Comment