मुकुल कुमार
नित्य संदेश, मेरठ। मंगल पांडे नगर स्थित प्रेस क्लब में संयुक्त प्रेस क्लब की बैठक संपन्न हुई। बैठक में अध्यक्ष अतुल माहेश्वरी ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए 25 नए कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा की।
सभी नवनियुक्त सदस्यों को क्लब संरक्षक राजेन्द्र सिंह चौहान व विनोद गोस्वामी
ने मनोनयन पत्र व पहचान पत्र सौंपे, जबकि कोषाध्यक्ष लियाकत मंसूरी ने फूल-मालाओं
से स्वागत किया। नवनियुक्त महिला पदाधिकारियों को उपाध्यक्ष शाइन परवीन द्वारा
मनोनयन पत्र व पहचान पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री
धर्मेन्द्र प्रताप सिंह तोमर ने किया। इस अवसर पर रमेश सोनी, राजेश सैनी, तरुण
आहूजा, शालू शर्मा, अरशद अली, अनू ठाकुर, माही कश्यप, रुक्मणी गर्ग, जाहिदा खान,
वंशिका कौशिक, हरजीत सिंह, वालेश्वर गिरि, पंकज वर्मा, धर्मेन्द्र कुमार, जयवीर
कुमार, राहुल ठाकुर, उस्मान मलिक, दिनेश कुमार सिंघल, एम.एस. उपाध्याय, शुभम
कुमार, मुकुल कुमार, प्रमोद घोपला, अंकुर भारद्वाज, श्रीपाल तेवतिया, सुहान
कुरैशी, बी.बी. नगर, प्रभाष रस्तोगी, मौ. कादिर, अहसान कुरैशी, कमल प्रजापति,
विकास गोयल, अंशू गोयल, सुनील जैकब, ठा. महेश चंद्र, सुभाष गौतम, सत्यव्रत शर्मा,
अवनीश आर्य सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment