
सपना सी.पी. साहू
नित्य संदेश, मेरठ। शहर के आबूलेन बाजार स्थित कपड़ों के प्रसिद्ध शोरूम 'रीवा' (Riva) में देर रात करीब 11 बजे भीषण आग लग गई।

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और चारों तरफ धुआं फैल गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। इस हादसे में शोरूम में रखा लाखों रुपये का कपड़ा और सामान जलकर खाक होने की आशंका है, जबकि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
No comments:
Post a Comment