नवीन मौर्य
नित्य संदेश, इंदौर। एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मध्यप्रदेश के नवीन कार्यकारिणी वर्ष 2026-28 के लिए आज सम्पन्न चुनाव मतदान के जारी परिणामों में प्रोग्रेसिव पैनल ने प्रचंड और एकतरफा जीत हासिल करते हुए इतिहास रच दिया है। मतदाताओं ने पैनल की नीतियों, पारदर्शिता और प्रतिबद्धता पर पूर्ण विश्वास जताते हुए विपक्षी उम्मीदवारों को अपना समर्थन न देते हुए वर्तमान पेनल पर ही अपना भरोसा जताया है। इस चुनाव में प्रोग्रेसिव पैनल के सभी प्रमुख 15 उम्मीदवारों ने भारी मतों से जीत दर्ज की।
चुनाव अधिकारी श्री प्रभू सक्सेरिया, श्री विजय गोयल, श्री नितिन तेंदूलकर, डॉ शरद डोसी के नेतृत्व में सम्पन्न चुनाव के बाद जारी विज्ञप्ति में आपने बताया कि आज दिनांक तक एसोसिएशन के कुल 854 वैध मतदाताओं में से 636 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया 36 वोट अवैध घोषित हुए इस प्रकार लगभग 75 प्रतिशत मतदान हुआ। विजयी हुए प्रोग्रेसिव पेनल के 15 उम्मीदवारों को निम्नवत वोट मिले जिसमें :-
श्री अजयसिंग दासुंदी 567
श्री अनिल पालीवाल 588
श्री धर्मेन्द्र (रूचिल) दोषी 586
श्री हरीश नागर 578
श्री हरीश भाटिया 589
श्री हेमेन्द्र बोकाडिया 587
श्री जयप्रकाश नागपाल 574
श्री कमलेश त्रिवेदी 573
श्री नवीन धूत 572
श्री प्रमोद जैन 574
श्री प्रकाश जैन 574
श्री प्रमोद डफरिया 574
श्री सतीश मित्तल 575
श्री तरूण व्यास 565
श्री योगेश मेहता 561
दो निर्दलीय प्रत्याशी श्री अभय कुमार अग्रवाल को 190 एवं श्री दिलीप बराल को 174 मत प्राप्त हुए।
परिणाम घोषित होते ही समर्थकों और सदस्यों में भारी उत्साह देखा गया और पूरे परिसर में जश्न का माहौल बन गया। जीत के बाद प्रोग्रेसिव पैनल के संयोजक श्री ओम धूत, मोहनसिंग रघुवंशी, दिनेश भट्ट सहित नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने मतदाताओं और समर्थकों के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि "यह जीत केवल हमारी व्यक्तिगत जीत नहीं, बल्कि हर उस व्यक्ति की जीत है जो प्रगति, विकास और समर्पण में विश्वास रखता है। मतदाताओं ने जिस भरोसे के साथ हमें पुनः यह जिम्मेदारी सौंपी है, हम उस पर 100 प्रतिशत खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से भविष्य में भी काम करेंगे।"
प्रोग्रेसिव पैनल के संयोजक एवं पेनल के विजयी उम्मीदवारों ने अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी श्री दिलिप बराल एवं श्री अभय कुमार अग्रवाल का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चुनाव प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है और अब सभी को मिलकर संगठन तथा उद्योगजगत के हित में एक साथ मिलकर काम करना चाहिए।




No comments:
Post a Comment