Breaking

Your Ads Here

Tuesday, September 29, 2026

अवैध रूप से किए गए कब्जे को हटा ग्राम प्रधान द्वारा रूटावेटर चलाकर समतलीकरण का कार्य किया



नित्य संदेश ब्यूरो

रोहटा। डूंगर गांव में मंगलवार को सहरावत चौपाल वाले रास्ते पर अवैध रूप से किए गए कब्जे को हटा ग्राम प्रधान द्वारा रूटावेटर चलाकर समतलीकरण का कार्य किया गया। जिस पर विधायक निधि से दस लाख रुपया की लागत से इंटरलॉकिंग कार्य शुरू होगा। 


बता दे कि ग्राम डूंगर में सहरावत चौपाल वाले रास्ते पर ग्रामीणों द्वारा चबूतरे बनाकर अवैध रूप से कब्जा किया हुआ था। जिससे रास्ते में जहां बरसात होने पर जल भराव हो जाता था। ओर ग्रामीणों को आवागमन में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। मंगलवार को ग्राम प्रशासक आशा सांगवान द्वारा ग्रामीणों की सहमति बनाकर मकान के बाहर ग्रामीणों द्वारा बनाए गए दो फुट ऊंचे चबूतरे को हटाया गया। ओर ट्रैक्टर से रूटा वेटर चलाकर रास्ते का समतलीकरण का कार्य किया गया। ग्रामीणों के अनुसार लंबे समय से उक्त रास्ते के बेहतर निर्माण की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। रास्ते के निर्माण और इंटरलॉकिंग कार्य पर करीब 10 लाख रुपये की लागत से क्षेत्रीय विधायक गुलाम मोहम्मद द्वारा इंटरलॉकिंग का कार्य शुरू करा दिया गया है। 


ग्रामीणों ने ग्राम प्रशासक आशा सांगवान द्वारा हटाए गए अतिक्रमण अभियान की सराहना की। ओर विधायक गुलाम मोहम्मद द्वारा तत्काल अपनी निधि से दस लाख रुपया की लागत से शुरू किए गए रास्ते के निर्माण सराहना करते हुए प्रशंसा की जा रही है। इस रास्ते के निर्माण से बरसात के दौरान रास्ते में होने वाले जलभराव और कीचड़ की समस्या से भी लोगों को जहां राहत मिलेगी वहीं आवागमन भी सुगमता से सुचारू हो जाएगा। ओर मार्ग की बदहाल स्थिति में सुधार होगा।  रास्ते के मतलीकरण के के दौरान मौके पर जितेन्द्र फौजी, मुकेश फौजी, रामकुमार, संजय,  अजयपाल कृष्णपाल, ओमपाल,  कुसुमपाल, विपिन, शील कुमार, बंटी, आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here