Wednesday, September 16, 2026

वेंकटेश्वरा वर्ल्ड स्कूल में परामर्श और मार्गदर्शन सत्र का आयोजन

विश्वास राणा 
नित्य संदेश, मेरठ। वेंकटेश्वरा वर्ल्ड स्कूल एन. एच -58 रूडकी बाईबास स्थित विद्यालय में कक्षा IX से XII के स्कूल विद्यार्थियों के लिए एक निःशुल्क परामर्श और मार्गदर्शन का आयोजन किया गया ।

यह सत्र वरिष्ठ काउंसलर डॉ० कीर्ति त्यागी द्वारा संचालित किया गया। इस सत्र का मुख्य उद्‌देश्य बच्चों द्वारा सामना की जाने वाली चुनौतियों पर केंद्रित था। जैसे :-
• परीक्षा से संबंधित चिंता और तनाव |
• परीक्षा का डर और शैक्षणिक दबाब |
• भावनात्मक और व्यवहार से जुड़ी समस्याएँ |
• आत्मविश्वास की कमी |
• समय प्रबंधन और पठाई से संबंधित तनाव ।

सत्र के दौरान वरिष्ठ काउंसलर डा. कीर्ति ने बताया कि परीक्षा के दौरान होने वाला तनाव एक सामान्य प्रक्रिया है लेकिन तनाब, घबराहट और परीक्षा के डर को कम करने के लिए हमें मेडिटेशन करना चाहिए । उन्होंने सभी बच्चों को मेडिटेशन और टाइम मैनेजमेंट के आसान तरीके भी सिखाए । उन्होंने कहा, कि गुस्सा आना एक सामान्य प्रक्रिया है लेकिन हमें अपने गस्से और भावनाओं को नियंत्रित करना आना चाहिए | साथ ही उन्होने कम समय में बेहतर तैयारी करने के और कठिन विषयों को आसानी से समझने के लिए अनेक टिप्स छात्रों से साझा किए |    
कार्यक्रम के अंत में एक प्रश्नोत्तर सत्र भी किया गया, जहाँ बच्चों ने बिना झिझक के अपनी समस्याओं को पूछा और मार्गदर्शन प्राप्त किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या संजया वालिया ने काउंसलर डॉ० कीर्ति त्यागी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज के इस सत्र मे बच्चो के मानसिक तनाव, डर , चिंता और घबराहट को तो कम किया ही साथ ही भविष्य में आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए उनके आत्मविश्वास को भी जगाया।

No comments:

Post a Comment