Wednesday, September 16, 2026

आनंदपुरी दिगंबर जैन मंदिर में दशलक्षण महापर्व पर उत्तम क्षमा धर्म मनाया गया


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। दिगंबर जैन मंदिर, आनंदपुरी में दशलक्षण महापर्व के प्रथम दिवस उत्तम क्षमा धर्म के अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन किए गए।

इस पावन अवसर पर भगवान को पांडुक शिला पर विराजमान कर विधिवत अभिषेक एवं शांतिधारा का आयोजन किया गया। शांतिधारा करने का परम सौभाग्य प्रदीप जैन, पारस पेपर जैन नगर, अरुण जैन एवं अंशुल जैन जैन नगर, प्रभात जैन एवं चैतन्य जैन दशमेश नगर तथा तरसचंद जैन जैन नगर परिवार को प्राप्त हुआ।

विधानाचार्य पं. नंदन शास्त्री, टीकमगढ़ के सान्निध्य में दशलक्षण पर्व पूजा, सोलह कारण पूजा, पंचमेरु पूजा, महावीर भगवान एवं देव-शास्त्र-गुरु की पूजन तथा तत्त्वार्थ सूत्र विधान बड़े ही श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न कराया गया।

सायंकाल आरती के पश्चात पंडित जी द्वारा शास्त्र सभा का आयोजन किया गया। इसके बाद रोमा जैन द्वारा धार्मिक गेम खिलाए गए तथा पुण्य प्रभावना महिला मंच द्वारा "लालच का मीठा फल" नामक सुंदर एवं प्रेरणादायक नाटिका प्रस्तुत की गई, जिसे सभी ने खूब सराहा।

इस आयोजन में सुनील जैन परवत्ता, तरसचंद जैन, अरुण जैन, प्रमोद जैन भट्टेवाले, सत्येंद्र जैन, संजीव जैन, प्रदीप जैन, अरिहंत जैन एवं निषांत जैन का विशेष सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment