Breaking

Your Ads Here

Tuesday, September 15, 2026

शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय मेरठ में हिन्दी दिवस का भव्यायोजन

नित्य संदेश, मेरठ। 14 सितम्बर को शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय मेरठ में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में, हिंदी विभाग द्वारा अत्यन्त हर्षोल्लास के साथ भव्यायोजन किया गया। 


कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो.(डॉ.)अंजू सिंह द्वारा माँ शारदे पर माल्यार्पण कर किया गया।कार्यक्रम का आयोजन प्रो.(डॉ.) सुधा रानी सिंह डी.लिट्., हिन्दी विभागाध्यक्ष द्वारा किया गया। मंच संचालन शोधार्थी श्री कृष्ण यादव ने अपनी उत्कृष्ट और प्रभावपूर्ण शैली में किया।


कार्यक्रम की श्रृंखला में सर्वप्रथम बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा अनूप कौर ने पवित्र और मधुर सरस्वती वन्दना पर मनमोहन नृत्य प्रस्तुत किया। कु. शीतल (बी.ए. तृतीय वर्ष) ने अपने ओजस्वी भाषण के माध्यम से हिन्दी के महत्व पर प्रकाश डाला। छात्रा अनूप कौर ने पुनः मनमोहक सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर हिन्दी के प्रति अपने प्रेम को प्रदर्शित किया, वहीं बी.ए. तृतीय वर्ष की छात्रा - शिवानी मित्तल, सुनयना और शीतल द्वारा 'हिन्दी का इन्टरव्यू' शीर्षक से एक लघु नाटिका में प्रभावी अभिनय करके हिन्दी की आवश्यकता को दर्शाया। बी.ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा कु. सोनल ने 'हिंदी माथे की बिन्दी' गीत पर मनोहारी नृत्य प्रस्तुत किया। छात्राओं की प्रस्तुति के साथ ही प्रो. (डॉ.) सुधा रानी सिंह, डी.लिट्. विभागाध्यक्ष तथा प्राध्यापिका डॉ. नीता सक्सेना ने प्रभावी ढंग से स्वरचित काव्य पाठ किया।


महाविद्यालय की प्राचार्य महोदया ने अपने उद्बोधन में सभी प्राध्यापकों एवं छात्राओं को हिन्दी दिवस की हार्दिक बधाई दी, उन्होंने छात्राओं की प्रतिभा और प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि- 'हिन्दी ने हमें विश्व में एक नई पहचान दिलाई है। हमें गर्व से इसका प्रयोग करना चाहिए।' 


अंतः में प्रो.सुधा रानी सिंह, डी.लिट्. ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में डॉ. नीता सक्सेना का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में महाविद्यालय की अधिकाधिक छात्राएं और प्राध्यापकगण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here