Breaking

Your Ads Here

Wednesday, September 9, 2026

ADG जोन ने की क्राइम और कानून-व्यवस्था की समीक्षा, दिए कड़े निर्देश


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन, भानु भास्कर की अध्यक्षता में बीती रात एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

रात 9 बजे से मध्य रात्रि तक पुलिस लाइन स्थित एकीकृत केंद्रीय कमांड एवं कंट्रोल रूम में आयोजित इस गोष्ठी में पुलिस उपमहानिरीक्षक, मेरठ परिक्षेत्र, श्री कलानिधि नैथानी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मेरठ श्री बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति सहित जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी मौजूद रहे।

बैठक में जनपद की अपराध स्थिति एवं कानून-व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। एडीजी जोन ने अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए -

1. अपराध नियंत्रण पर फोकस: अपराध पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी रणनीति बनाने के निर्देश।
2. लंबित विवेचनाओं का निस्तारण: सभी लंबित मामलों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण करने को कहा।
3. वांछित अपराधियों पर कार्रवाई: वांछित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश।
4. महिला सुरक्षा और साइबर क्राइम: महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देने और बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम पर विशेष जोर दिया गया।

एडीजी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्गत निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए और जनसुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी एवं परिणामोन्मुखी कार्रवाई की जाए।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here