Breaking

Your Ads Here

Tuesday, September 1, 2026

मेरठ इलेवन ने बुलंदशहर इलेवन को 8 विकेट से हराया



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में चल रहे स्पोर्ट्स फॉर स्कूल क्रिकेट के तहत मंगलवार को मेरठ इलेवन और बुलंदशहर इलेवन के बीच मैच हुआ। इसमें मेरठ इलेवन की टीम ने 8 विकेट से मैच जीता। 


बुलंदशहर इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 180 रन बनाए। इसमें रचित, राहुल ने 40, 40 रन बनाए। विशाल ने 39 रन बनाए। गेंदबाजी में अभी ने 3, कार्तिक ने 3, शौर्य ने 3। विकेट किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ इलेवन की टीम ने 17वे ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाकर 8 विकेट से मैच जीता। इसमें कुणाल ने 48, कृष्ण ने 41 रन बनाए। गेंदबाजी में अरहान ने 2 विकेट लिए। इस मौके पर क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि स्पोर्ट्स फॉर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में अंडर 19 मेरठ मंडल के मैच 3 अक्टूबर से नोएडा में खेले जाएंगे। अंडर 14 के मैच बुधवार से हापुड़ के जे एम ए वर्ल्ड स्कूल में होंगे। डे नाइट मैच का उद्घाटन आयुष सिंघल के द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ रोशन सिंहल करेंगे। शाम 4 बजे उद्घाटन होगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here