Breaking

Your Ads Here

Tuesday, September 29, 2026

मवाना पुलिस का अपराधियों पर शिकंजा, वारंटी समेत 5 गिरफ्तार


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना मवाना पुलिस ने पूर्व में चोरी, लूट, डकैती आदि अपराधों में संलिप्त रहे अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 1 वारंटी सहित कुल 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी मवाना के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना मवाना के नेतृत्व में गठित टीम ने थाना क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों के सत्यापन के दौरान यह कार्रवाई की। गिरफ्तार अभियुक्तों में अतीफ पुत्र अकील अहमद निवासी ग्राम सठला को वाद संख्या 250/2018, मु.अ.सं. 651/2017 धारा 25 आयुध अधिनियम से संबंधित वारंट के क्रम में गिरफ्तार किया गया।

इसके अलावा अशरफ पुत्र जाकिर निवासी मोहल्ला तिहाई कस्बा मवाना, मोहित पुत्र नवाब सिंह निवासी खेड़की जदीद, गौरव पुत्र प्रवेश निवासी खेड़की जदीद और दिलशाद पुत्र रसीद निवासी अटौरा बाईपास के पूर्व आपराधिक इतिहास का सत्यापन कर उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार सभी अभियुक्तों पर पूर्व में चोरी, आबकारी अधिनियम, आयुध अधिनियम और मारपीट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों को वैधानिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here