नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। रक्तदान महादान के संदेश के साथ शनिवार को परीक्षितगढ़ में एक स्वैच्छिक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर डॉ. गुले शादाब के आवास पर लगाया गया, जिसमें करीब 30 लोगों ने रक्तदान कर लोगों को जागरूक किया।
इस अवसर पर सपा नेता सचिन यादव ने रक्तदान करते हुए कहा कि रक्तदान से किसी को नया जीवन मिलता है, इसलिए हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान जरूर करना चाहिए। ऐसे शिविरों से लोगों को मानव सेवा का अवसर मिलता है। शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान समाजसेवी मनु पंडित, डॉ. फरमान अली और चेयरमैन हिटलर त्यागी का विशेष सहयोग रहा।

No comments:
Post a Comment