Breaking

Your Ads Here

Saturday, September 5, 2026

22 शिक्षकों को किया सम्मानित, जिलाधिकारी ने प्रदान किए अवार्ड


 

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। विगत 16 वर्षों की भांति इस वर्ष भी मिशिका सोसाइटी एवं रोटरी क्लब डिफेंस के संयुक्त तत्वावधान में लोकप्रिय गुरु श्रेष्ठ अवार्ड-2026 का आयोजन विकास भवन सभागार में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह एवं विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल ने 22 शिक्षण संस्थानों के श्रेष्ठ शिक्षकों को लोकप्रिय गुरु श्रेष्ठ अवार्ड-2026 से सम्मानित किया। इसमें के.एल. इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर को गुरु श्रेष्ठ डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम साइंटिस्ट अवार्ड-2026 प्रदान किया गया, जबकि 21 शिक्षकों को गुरु श्रेष्ठ अवार्ड-2026 से नवाजा गया।


सम्मानित शिक्षकों के नाम -

ज्योति शर्मा, कैप्टन सविता चौधरी, डॉ. मनिन्दर सिंह, वर्षा उमेश चन्द जोशी, निरूपम कुमार गुप्ता, आकांक्षा गर्ग, मंजुला डौलन, प्रदीप कुमार रस्तौगी, रेनू सिंह, सुनीता, मुक्ता चावला, साधना चौधरी, रश्मि सिंह, निशांत शर्मा, खुशबू पासी, डॉ. ममता सिंह, डॉ. अमित सिंह, प्रो. डॉ. हिमांशु सिंह, प्रियांकर सिंह, डॉ. विनोद कौशिक, सुधांशु शेखर, डॉ. नीरज शर्मा।


कार्यक्रम में मिशिका सोसाइटी से संस्थापक अध्यक्ष डॉ. अमित नागर, संरक्षक समीर कोहली, उप सचिव सुनील कुमार शर्मा, रोटरी क्लब से गवर्नर प्रतिश कुमार सिंह, अध्यक्ष डॉ. विभा नागर, कोषाध्यक्ष नेम सिंह, अजय गुप्ता, ज्ञान दीक्षित, ईश्वर चंद गंभीर, विजय भोला, पिंकी चिन्योटी, पंकज अनेजा, राजीव शर्मा, ऋषि शर्मा आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here