नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। लखनऊ के एक पांच सितारा होटल में आयोजित यूपी की आवाज पत्रिका परिवार के 13वें स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह में मेरठ निवासी देवेंद्र सिंह और यशपाल सिंह जांगिड़ को भव्य समारोह में स्वतंत्रदेव सिंह, कैबिनेट मंत्री, जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण, उत्तर प्रदेश सरकार, जसवंत सिंह सैनी, राज्य मंत्री, संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास, उत्तर प्रदेश सरकार तथा अनूप गंगवार, प्रधान संपादक "यूपी की आवाज" एवं चेयरमैन ए पी ए मीडिया प्रा. लि. ने "यू पी रत्न 2026" से सम्मानित किया।
साथ ही गाजियाबाद निवासी ज्ञानेंद्र कुमार सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से पधारे लगभग 25 गणमान्य व्यक्तियों और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए यह सम्मान दिया गया। देवेंद्र सिंह को यह सम्मान उनके अनुभव, अनुशासन और कर्मठता और पाँच दशकों से अधिक के फार्मास्यूटिकल क्षेत्र के अनुभव जिसमें उन्होंने 250 से अधिक संस्थानों के साथ कार्य करने, DRDO एवं अंतरराष्ट्रीय शोध से जुड़ने और समाजसेवा में भी सक्रिय योगदान के लिए दिया गया। वर्तमान में वे ISHRAE मेरठ चैप्टर के अध्यक्ष हैं।
यशपाल एस. जांगिड़ एक कर्मठ, समाजसेवी और राष्ट्र एवं समाज को सर्वोपरि मानने वाले व्यक्तित्व हैं। 510 आर्मी बेस वर्कशॉप, मेरठ में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें अनेक सम्मान, मेडल एवं पुरस्कार प्राप्त हुए। शिक्षा, स्वास्थ्य और समाजसेवा के क्षेत्र में वे निरंतर सक्रिय हैं। अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा, भारतीय योग संस्थान, संस्कार भारती, अखिल भारतीय साहित्यलोक, विश्वकर्मा एजुकेशन ट्रस्ट तथा फिटनेस फ़्रीक, गाजियाबाद जैसी संस्थाओं के माध्यम से वे समाजहित में महत्वपूर्ण योगदान के लिए गया। यशपाल जांगिड़ वर्तमान में बीजेपी के कंकर खेड़ा के मंडल कोषाध्यक्ष का दायित्व निभा रहे हैं।
कार्यक्रम में डॉ पारुल गंगवार, अंतरराष्ट्रीय कवि सतेंद्र सोलंकी, अवनीश कुमार पटेल एम एल सी, समाजसेवी व उद्योगपति अजय पटेल, राजीव अग्रवाल, शिक्षाविद राजबहादुर उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment