Breaking

Your Ads Here

Saturday, September 12, 2026

खेल महोत्सव-2026 में टेबल टेनिस एवं कला प्रतियोगिता का आयोजन, विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। मेजर ध्यानचंद जी के जन्मदिवस एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में पंख हौसलों की उड़ान संस्था के तत्वावधान में आयोजित खेल महोत्सव-2026 के अंतर्गत हरमिलाप मिशन इंटर कॉलेज, प्रहलाद नगर, मेरठ में कला एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में मेरठ के विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी खेल एवं रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना का विकास होता है। वहीं कला प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मक प्रतिभा और कल्पनाशीलता को प्रदर्शित करने का अवसर मिला। आयोजकों ने बताया कि खेल महोत्सव-2026 का मुख्य उद्देश्य बच्चों और युवाओं को खेलों से जोड़ना, उनकी प्रतिभा को उचित मंच प्रदान करना तथा स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन के लिए प्रेरित करना है।

इस अवसर पर अति विशिष्ट अतिथि के रूप में पंख हौसलों की उड़ान संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष भावना शर्मा, कॉलेज के प्रबंधक गुरुदत्त जी, प्रधानाचार्या रुचिता शर्मा, क्षेत्रीय पार्षद अभिनव अरोड़ा, कार्यक्रम संयोजक जयप्रकाश, टेबल टेनिस प्रतियोगिता की संयोजिका सुनीता शर्मा, कला प्रतियोगिता की संयोजिका नीरज, अशोक कुमार, पराग त्यागी सहित अन्य गणमान्य अतिथि, शिक्षक एवं सहयोगी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी विद्यालयों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here