Breaking

Your Ads Here

Wednesday, September 2, 2026

परिवार परामर्श केन्द्र की पहल से 2 बिछड़े दम्पत्ति फिर साथ रहने को राजी


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के क्रम में तथा पुलिस अधीक्षक अपराध के कुशल पर्यवेक्षण में मंगलवार 02 सितंबर को परिवार परामर्श केन्द्र, मेरठ में वैवाहिक विवादों की काउंसलिंग की गई।

परिवार परामर्श केन्द्र के काउंसलर्स एवं प्रभारी द्वारा विवाहित युगलों के बीच उत्पन्न पारिवारिक एवं वैवाहिक विवादों के कारणों को सुनकर दोनों पक्षों की गहन काउंसलिंग की गई। आपसी संवाद और सहमति के माध्यम से उनके दांपत्य जीवन को फिर से सुव्यवस्थित करने का प्रयास किया गया।

काउंसलिंग के बाद 02 प्रकरणों में दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से समझौता कराकर साथ-साथ रहने पर सहमति बनाई गई। इसके अतिरिक्त 22 पत्रावलियाँ विभिन्न कारणों से बंद की गईं, जबकि शेष 89 पत्रावलियों में अग्रिम तिथि नियत कर दोनों पक्षों को अवगत कराया गया।

परिवार परामर्श केन्द्र, मेरठ द्वारा वैवाहिक एवं पारिवारिक विवादों का संवाद और काउंसलिंग के माध्यम से शांतिपूर्ण समाधान कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि परिवारों में आपसी सौहार्द और सामंजस्य बना रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here