Breaking

Your Ads Here

Monday, September 28, 2026

परतापुर पुलिस को बड़ी सफलता, ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी का खुलासा, 1 गिरफ्तार

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। थाना परतापुर पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर चोरी गया EICHER ट्रैक्टर मय ट्रॉली बरामद किया है।


बतादे कि 23.09.2026 को वादी शाहदत अली पुत्र तरीकत अली ने थाना परतापुर पर सूचना दी थी कि उनका ट्रैक्टर मय ट्रॉली ग्रीन फील्ड स्थित बंद पड़ी फैक्ट्री, अमूल डेयरी के पास गंगोल रोड पर खड़ा था, जिसे अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। तहरीर के आधार पर थाना परतापुर पर मु.अ.सं. 500/2026 धारा 305(A) BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मेरठ के निर्देश पर, एसपी सिटी के निर्देशन एवं सीओ ब्रह्मपुरी के पर्यवेक्षण में 04 पुलिस टीमों का गठन किया गया। टीमों ने घटनास्थल से नोएडा तक लगभग 400 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, सीडीआर विश्लेषण एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त को गिरफ्तार किया।


पूछताछ में अभियुक्त की निशानदेही पर देवला निक्को मोड़, इंडस्ट्रियल एरिया साइड-B, देवला सूरजनगर, थाना सूरजपुर, जनपद गौतमबुद्धनगर से वाहनों के बीच खड़ा चोरी का ट्रैक्टर मय पीले रंग की ट्रॉली बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) BNS की वृद्धि की गई।


गिरफ्तार अभियुक्त -
अंकुर पुत्र बालेश्वर, निवासी कश्यप कॉलोनी, ग्राम काशी, थाना परतापुर, मेरठ (उम्र 28 वर्ष)


बरामदगी -

  1. 01 सिल्वर रंग का ट्रैक्टर (UP81BQ XXXX) मय ट्रॉली
  2. 01 पीले रंग की हाइड्रोलिक ट्रॉली


गिरफ्तार करने वाली टीम - थानाध्यक्ष उ.नि. अजय शुक्ला, उ.नि. विनोद कुमार अत्री, उ.नि. अजय कुमार, उ.नि. प्रशांत गौतम, हे.का. ब्रह्मजीत सिंह, का. लोकेश कुमार, का. प्रदीप कुमार, का. प्रिंस नरवाल। अभियुक्त के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here