-आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम से गांव-गांव पहुंचेगा योजनाओं का संदेश
नित्य संदेश, मेरठ। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संदेश के साथ मेरठ में 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत होगी। अभियान के पहले ही दिन जनपद में विशेष आयोजन होगा। 17 सितंबर की शाम ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत शहर के विभिन्न स्थानों पर दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इसके बाद एक माह तक जिले से लेकर गांव तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाया जाएगा। विकसित भारत-2047 के संकल्प को जनभागीदारी से जोड़ने के लिए भी विभिन्न गतिविधियां होंगी।
विकास भवन सभागार में कैंट विधायक अमित अग्रवाल और जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह
के द्वारा संयुक्त रूप से सेवा संकल्प अभियान के विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों
को लेकर समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रमों
को भव्य तरीके से आयोजित करके आम जनमानस की भागेदारी सुनिश्चित की जाए। सरकारी
योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाया जाएं। कार्यक्रमों की
गतिविधियां जनपद, तहसील, विकासखंड और ग्राम स्तर तक आयोजित की जाएगी। सेवा
संकल्प अभियान के शुभारंभ पर 17 सितंबर की शाम ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम
आयोजित किया जाएगा। इसके तहत जनपद के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर दीप प्रज्ज्वलित
किए जाएंगे। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संदेश के साथ होने वाला यह आयोजन
अभियान की शुरुआत का प्रमुख आकर्षण रहेगा। इसके बाद पूरे माह अलग-अलग कार्यक्रमों
के माध्यम से लोगों को अभियान से जोड़ा जाएगा।
13 प्रमुख कार्यक्रम होंगे
अभियान में सेवा दिवस, आशीर्वाद का दीया, मेरे सपनों का भारत, चित्र सेवा, नमो
सेवा, अनकही कहानियां, आंगन मिलन सेवा, सेवा की कहानी, सेवा ज्योति कलश यात्रा,
विकसित भारत संकल्प, सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान और सेवा फर्स्ट इनोवेशन
चैलेंज समेत 13 प्रमुख कार्यक्रम होंगे। इनके जरिए सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और
विकसित भारत-2047 की अवधारणा को जनभागीदारी से जोड़ा जाएगा।
गांव-गांव तक पहुंचाई जाए उपलब्धियां
सेवा सेतु अभियान के तहत विकासखंडों में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी लगाई
जाएगी। यहां पात्र लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मौके पर दिलाने की
व्यवस्था की जाएगी। ग्राम चौपाल, सीधा संवाद, महायज्ञ, प्रार्थना सभा और अखंड सेवा
ज्योति जैसे आयोजन भी होंगे। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं की
जानकारी और सरकार की उपलब्धियों को गांव-गांव तक पहुंचाया जाए।
बैठक में ये रहे मौजूद
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हरवीर पाल, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, मुख्य विकास
अधिकारी नूपुर गोयल, सीएमओ डा. राम प्रसाद, नगर मजिस्ट्रेट पंकज दीक्षित,
पीडीडीआरडीए सुनील कुमार सिंह, जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार, डीआईओएस जगदीश
शुक्ला, बीएसए आशा चौधरी, जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी
विनय कुमार सिंह, डीपीआरओ वीरेंद्र सिंह सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी
उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment