Breaking

Your Ads Here

Tuesday, September 29, 2026

फ्लिपकार्ट ने 1.4 करोड़ क्यूबिक फीट क्षमता बढ़ाई, बिग बिलियन डेज की पहुंच का 750 से ज्यादा नए पिन कोड तक विस्तार

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। भारत के घरेलू ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस फ्लिपकार्ट ने आज द बिग बिलियन डेज और त्योहारी सीजन से पहले ईकार्ट की सप्लाई चेन के विस्तार की घोषणा की। ईकार्ट ने देशभर में 1.4 करोड़ क्यूबिक फीट वेयरहाउसिंग स्पेस जोड़ा है, जिससे उसकी स्टोरेज क्षमता में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। टेक्नोलॉजी और ऑटोमेशन में किए गए सुधारों से पीक प्रोसेसिंग क्षमता में भी 30 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है।


देशभर में फास्ट डिलीवरी को लेकर ग्राहकों की उम्मीदें बढ़ रही हैं। इसे देखते हुए त्योहारी सीजन के दौरान लास्ट-माइल डिलीवरी की पहुंच बढ़ाने और अधिक से अधिक संख्या में ऑर्डर के दिन (सेम-डे) तथा अगले दिन (नेक्स्ट-डे) डिलीवरी को संभव करने के लिए विशेष रूप से 900 से अधिक अतिरिक्त डिलीवरी हब जोड़े गए हैं। इसके साथ देशभर में ईकार्ट के कुल केंद्रों की संख्या 8,200 से अधिक हो गई है। इनमें फुलफिलमेंट सेंटर, सॉर्टेशन हब और लास्ट-माइल डिलीवरी ऑपरेशंस शामिल हैं। इसके अलावा, 150 से अधिक शहरों में फ्लिपकार्ट मिनट्स के लगभग 1,200 माइक्रो-फुलफिलमेंट सेंटर भी मौजूद हैं।


द बिग बिलियन डेज के दौरान एमएसएमई, छोटे विक्रेताओं, बुनकरों और कारीगरों के लिए ऑर्डर की पूर्ति (फुलफिलमेंट) को तेज करने के उद्देश्य से, उनके प्रोडक्ट्स की 2.5 करोड़ से अधिक यूनिट पहले से ही ईकार्ट के फुलफिलमेंट सेंटरों में पहुंचा दी गई हैं। इसके अलावा, प्रमुख सेलर हब पर 70 अतिरिक्त पिक-अप स्टेशन खोले गए हैं, ताकि विक्रेताओं के लिए ऑर्डर तैयार करने और भेजने में लगने वाला समय (फुलफिलमेंट टाइम) कम हो सके। ईकार्ट के 3पीएल फ्रेंचाइज नेटवर्क को लॉन्चिंग के सिर्फ दो महीनों में दोगुना करके 600 कर दिया गया है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि फ्लिपकार्ट के मार्केटप्लेस से बाहर के विक्रेता और एमएसएमई भी त्योहारी सीजन में अपने कारोबार को बढ़ा सकें और देशभर के ग्राहकों तक अपने उत्पाद पहुंचा सकें।



द बिग बिलियन डेज और त्योहारी सीजन में खरीदारी को भारत के और अधिक हिस्सों तक पहुंचाने के लिए ईकार्ट ने फ्लिपकार्ट के डिलीवरी नेटवर्क में 750 से अधिक नए पिन कोड जोड़े हैं। इनमें लद्दाख का लेह, जम्मू-कश्मीर का कारगिल, राजस्थान और मध्य प्रदेश के अंदरूनी क्षेत्र तथा पूर्वोत्तर के कई इलाके शामिल हैं। इनमें मिजोरम के कमलानगर एवं जामुआंग, मेघालय के तुरासिटी, रेसुबेलपारा एवं राजाबाला तथा अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला एवं तेजू जैसे क्षेत्र भी शामिल हैं।


द बिग बिलियन डेज को सफल बनाने में विशमास्टर्स महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनके प्रति फ्लिपकार्ट की जिम्मेदारी केवल डिलीवरी तक सीमित नहीं है। प्रत्येक विशमास्टर को टर्म लाइफ इंश्योरेंस, व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा (पर्सनल एक्सीडेंट कवर) और मेडिक्लेम बेनिफिट्स का लाभ मिलता है। हर त्योहारी सीजन में बीमा कवरेज लेवल में लगातार बढ़ोतरी की गई है। फ्लिपकार्ट ने डॉक्टर ऑन कॉल सेवा भी शुरू की है, जिसका लाभ विशमास्टर्स और उनके परिवार के सदस्य किसी भी समय उठा सकते हैं।


कमाई के मामले में इस त्योहारी सीजन में विशमास्टर्स को जॉइनिंग और रिटेंशन बोनस भी मिलेगा। इसके साथ ही रेफरल इंसेंटिव भी दिए जा रहे हैं, जिससे साल के सबसे अधिक मांग वाले समय में उनकी आय का एक अतिरिक्त स्रोत बना है। फ्लिपकार्ट डिलीवरी पार्टनर्स एप के जरिए एआई-आधारित बैकग्राउंड वेरिफिकेशन किया जाता है, जिससे ऑनबोर्डिंग की प्रक्रिया 10 मिनट से भी कम समय में पूरी हो जाती है। इसमें जरूरी जांच और सेफ्टी प्रोटोकॉल से कोई समझौता नहीं किया जाता। प्रत्येक विशमास्टर का सत्यापन एक समान मानक के अनुसार किया जाता है। तकनीक उन्हें जल्दी कमाई शुरू करने में सक्षम बनाती है। यही एप ट्रेनिंग प्लेटफॉर्म के रूप में भी काम करता है, ताकि नए जुड़ने वाले विशमास्टर अपनी पहली शिफ्ट शुरू करने से पहले डिलीवरी के मानकों और प्रक्रियाओं को समझ सकें।


फ्लिपकार्ट के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और सप्लाई चेन प्रमुख हेमंत बद्री ने कहा, “तेज डिलीवरी और व्यापक पहुंच के साथ हर साल द बिग बिलियन डेज ग्राहकों की अपेक्षाओं को एक नई ऊंचाई देता है। इस साल लेह या कारगिल में रहने वाला ग्राहक पहली बार बिग बिलियन डेज का अनुभव करेगा। ईकार्ट और फ्लिपकार्ट मिनट्स को मिलाकर अब हमारे पास 8,200 से अधिक केंद्र हैं। इससे हम त्योहारी सीजन में खरीदारी का अनुभव अधिक से अधिक ग्राहकों तक पहुंचाने के साथ-साथ विक्रेताओं को भी उन खरीदारों तक पहुंचने में मदद कर रहे हैं, जिन तक वे पहले नहीं पहुंच पाते थे।”

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here