Monday, September 7, 2026

बागपत में भीषण सड़क हादसा, 12-13 श्रद्धालुओं की मौत


नित्य संदेश ब्यूरो 
बागपत। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे (EPE) पर रविवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। बड़ागांव कट / बड़ागांव टोल के पास श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को एक तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पिकअप डिवाइडर से टकराकर पलट गई।  

हादसा खेकड़ा थाना क्षेत्र में देर रात करीब 12:30 बजे हुआ। पिकअप में कुल 32 श्रद्धालु सवार थे। सभी राजस्थान के बांगड़ धाम / गोगामेड़ी धाम से दर्शन कर अपने घर बदायूं (गांव अलाहपुर, थाना उझानी) लौट रहे थे। पिकअप नंबर UP-24 AT-1819 बताया जा रहा है। हादसा इतना भीषण था कि कई श्रद्धालु वाहन के नीचे दब गए।  

मौतों का आंकड़ा बढ़ा -
शुरुआत में 6 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि सात अन्य घायलों ने मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस तरह मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में मृतकों की संख्या 12 बताई जा रही है और 20-27 घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार - 20 घायलों में से 19 गंभीर घायलों को मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां 6 की मौत हो गई और 13 का उपचार जारी है। बाकी 7 घायलों का बागपत-दिल्ली में इलाज चल रहा है। मेरठ मेडिकल कॉलेज में CMS डॉ. अजीत कुमार ने अधिकारियों को घायलों के उपचार और स्थिति की जानकारी दी।

पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचा। जिलाधिकारी अस्मिता लाल और पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया और चिकित्सकों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए।  

ओवरलोडिंग का बड़ा कारण -
जांच में सामने आया है कि छोटी पिकअप में जुगाड़ से 32 लोगों को बैठाया गया था, जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे, जो नियमों के पूरी तरह खिलाफ था।  

No comments:

Post a Comment