नित्य संदेश ब्यूरो
बागपत। एडीजी जोन मेरठ भानु भास्कर द्वारा डीआईजी मेरठ, एसपी बागपत एवं अन्य पुलिस बल के साथ जनपद बागपत के थाना खेकड़ा क्षेत्रान्तर्गत ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे के घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।
घटनास्थल पर निरीक्षण के दौरान एडीजी महोदय ने हादसे के कारणों की जानकारी ली और सर्व-सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। तत्पश्चात एडीजी जोन द्वारा जिला चिकित्सालय जनपद बागपत पहुंचकर घायलों का कुशलक्षेम जाना और उनके बेहतर इलाज हेतु सम्बन्धित अधिकारियों एवं चिकित्सकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
No comments:
Post a Comment