Monday, September 7, 2026

गुरु जीवन को सही दिशा देने वाले दीप स्तंभ हैं - शालिनी अग्रवाल

प्रमोद कुमार तेवतिया 
नित्य संदेश, मेरठ। श्याम परिवार शास्त्रीनगर द्वारा सरस्वती संस्कार केन्द्र लोहिया नगर पर स्व. शैल गुप्ता की स्मृति में शिक्षक सम्मान समारोह-2026 का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शालिनी अग्रवाल (संस्थापिका/राष्ट्रीय अध्यक्ष, शीश का दानी चैरिटेबल ट्रस्ट - रजि.) रहीं। समारोह के मुख्य संरक्षक ज्ञानेन्द्र अग्रवाल एवं संरक्षक शांति स्वरूप गुप्ता, नरेश चन्द्र शर्मा रहे, जबकि मुख्य संयोजक सीताराम गुप्ता रहे। मंच का कुशल संचालन अमित कुमार गुप्ता एवं साधना राजपूत ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि "गुरु जीवन को सही दिशा देने वाले दीप स्तंभ हैं, जो अज्ञान के अंधकार को मिटाकर ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं।"

इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से सरस्वती संस्कार केन्द्र की प्रधानाचार्य पिंकी सिंह एवं अध्यापिकाओं काजल, मनीषा, आयुशी, शीतल, राखी, प्रियंका, प्रीति, पिंकी सैनी, काजल आदि को पगड़ी व अंगवस्त्र पहनाकर और उपहार भेंट कर "शिक्षक गौरव सम्मान-2026" से अलंकृत किया। वहीं सेविका कविता और विमला को भी उपहार देकर सम्मानित किया गया।

श्याम परिवार शास्त्रीनगर के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि शालिनी अग्रवाल को नारियल व अंगवस्त्र भेंट कर "श्याम जी सेवा सम्मान" से सम्मानित किया। कार्यक्रम में संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारी सुष्मिता गुप्ता, मयंका अरोड़ा, ममता गुप्ता, चारू अग्रवाल, वर्षा गोयल, अनुपम गोयल, संजीव कुमार गुप्ता, अंकित अरोड़ा, संयम सिंघल, मयंक अग्रवाल, नरेन्द्र राष्ट्रवादी ने सभी सम्मानित अध्यापिकाओं को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अंत में श्याम परिवार के प्रतिनिधिमंडल ने सरस्वती संस्कार केन्द्र की प्रबंधन समिति के प्रवीण गुप्ता, राकेश गुप्ता, अनिल अग्रवाल, रश्मि सोम, मनीषा राणा, शालू शर्मा, संगीता राणा, पूजा रस्तोगी, सोनम, पुनीता आदि को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

No comments:

Post a Comment