इंदौर पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत में समर्थकों की जुटी भारी भीड़
नवीन मौर्य
नित्य संदेश, इंदौर। भाजपा के राष्ट्रीय नेता नितिन नवीन इंदौर पहुंचे। उनके आगमन को लेकर देवी अहिल्याबाई होल्कर एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं का भारी हुजूम उमड़ा था। एयरपोर्ट परिसर के बाहर समर्थकों का जमावड़ा लग रहा।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद पहली बार मध्यप्रदेश पहुंचे नितिन नवीन का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खुद उनकी अगवानी के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए वीआईपी लाउंज में केवल सूची में नाम देखकर ही प्रवेश दिया जा रहा था।
वरिष्ठ नेताओं और विधायकों का लगा जमावडा--
स्वागत कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पार्टी के कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। इनमें भाजपा के नगर अध्यक्ष/महामंत्री गौरव रणदिवे, विधायक मालिनी गौड़, कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट, विधायक रमेश मेंदोला और विधायक मनोज पटेल प्रमुख रूप से उपस्थित हैं।
देपालपुर के कार्यकर्ता करेंगे सबसे पहले स्वागत
देपालपुर विधानसभा के कार्यकर्ता विधायक मनोज पटेल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में वीआईपी लाउंज के बाहर पहुंचे हैं। तय व्यवस्था के अनुसार, देपालपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सबसे पहले राष्ट्रीय नेता नितिन नवीन का स्वागत किया।
स्वागत रैली के दौरान नवीन ने खास तौर पर सजाए गए चार पहिया वाहन में सवार होकर भाजपा कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी उनके साथ मौजूद थे।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन रोड शो करते हुए एयरपोर्ट से गांधीनगर मैदान के लिए निकले हैं, जहां मध्य प्रदेश सरकार की स्वामित्व योजना के हितग्राहियों को भूमि स्वामी अभिलेख यानी रजिस्ट्री बांटने के अभियान की शुरुआत की, अभियान में मध्य प्रदेश के करीब 50 लाख लोगों को जमीन-मकान से जुड़ा अधिकार
राज्य के दो दिवसीय दौरे पर आए नवीन को राज्य सरकार की 'स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना' की इंदौर से औपचारिक शुरुआत की। यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन और निर्वाचित जन प्रतिनिधि के तौर पर उनके 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर किया गया है। इसके तहत आज इंदौर और आसपास के करीब 30 हजार लाभार्थियों को रजिस्ट्रियां दी जाएंगी।इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- हमारा सौभाग्य है कि मध्य प्रदेश देश में पहला राज्य है कि हम जरूरतमंद लोगों को फ्री रजिस्ट्री देने जा रहे हैं।
अधिकारियों ने बताया कि देश में अपनी तरह की पहली योजना के तहत ग्रामीणों की लगभग 50 लाख निजी संपत्तियों के अधिकार अभिलेखों का निःशुल्क पंजीयन किया जाएगा।
भाजपा अध्यक्ष नवीन उज्जैन में क्षिप्रा नदी की आरती और 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम में भी भाग लेंगे जहां करीब 25 लाख दीप जलाए जाएंगे। वह शुक्रवार को महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में शामिल होंगे।





No comments:
Post a Comment