Breaking

Your Ads Here

Tuesday, August 25, 2026

शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला पीजी कॉलेज में HCL कंपनी का असेसमेंट ड्राइव, छात्राओं में दिखा उत्साह



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, माधवपुरम, मेरठ के करियर काउंसलिंग एवं रोजगार प्रकोष्ठ तथा HCL कंपनी, नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में आज दिनांक 25.08.2026 को एक असेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कंपनी की ओर से छात्राओं के लिए ट्रेनिंग एंड इंटर्नशिप हेतु लिखित टेस्ट का आयोजन किया गया। HCL कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि टेस्ट में चयनित छात्राओं का ऑनलाइन साक्षात्कार लिया जाएगा। साक्षात्कार में सफल होने वाली छात्राओं को कंपनी द्वारा स्टाइपेंड के साथ ट्रेनिंग की व्यवस्था की जाएगी और चयनित छात्राओं की सूची शीघ्र ही महाविद्यालय को उपलब्ध करा दी जाएगी। इस अवसर पर HCL कंपनी नोएडा के स्टेट हेड श्री मयंक शर्मा तथा श्री दीपक मंगल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। 


कार्यक्रम का आयोजन करियर काउंसलिंग एवं रोजगार प्रकोष्ठ की प्रभारी प्रो. भारती दीक्षित तथा सह-प्रभारी प्रो. एस.पी.एस. राणा द्वारा किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं। उन्होंने छात्राओं को उत्कृष्ट प्रयास कर HCL जैसी अंतरराष्ट्रीय कंपनी में रोजगार के अवसर प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here