नवीन मौर्य
नित्य संदेश, इंदौर। महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में मित्रता दिवस के अवसर पर छात्रों को एक खास उपहार मिला। कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद घांगोरिया ने कॉलेज परिसर में छात्रों के लिए एक अत्याधुनिक जिम भेंट किया।

मंगलवार शाम 4 बजे इस नए जिम का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर डीन ने सभी छात्रों को फ्रेंडशिप बैंड बांधकर GENZs को दोस्ती का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ स्वास्थ्य का संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी है।

उद्घाटन के बाद छात्रों ने जिम में वर्कआउट कर फिटनेस से दोस्ती की शुरुआत की। पूरे परिसर में उत्साह की लहर थी। सभी फैकल्टी सदस्य, छात्र और एमजीएम के कर्मचारी इस नई सौगात को लेकर काफी उत्साहित नजर आए।


जीम इंचार्ज डॉ. अजय सोनी ने बताया, व्यायाम से पढ़ाई का तनाव कम होता है, फोकस बढ़ता है और जीवनभर स्वस्थ आदतें बनती हैं। चाहे परीक्षा हो या फिटनेस का लक्ष्य, जिम आपको तुरंत मानसिक ऊर्जा देता है।


No comments:
Post a Comment