Thursday, August 27, 2026

चिकित्सा शिविर में चिकित्सकों की टीम को किया सम्मानित


 

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। राजपूत महासभा इकाई पल्लवपुरम के बैनर तले पल्लवपुरम फेस-वन स्थित सप्तऋषि पार्क के हॉल में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सकों की टीम ने लोगों को चिकित्सा संबंधी परामर्श दिया।


कार्यक्रम के दौरान पल्लवपुरम रुड़की रोड व्यापार संघ के अध्यक्ष देवेंद्र चौहान ने मौजूद चिकित्सकों की टीम को सम्मानित किया। राजपूत महासभा की ओर से अध्यक्ष देवेंद्र चौहान, महामंत्री रविंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष धीरज चावला, मंत्री दीपक सक्सेना और मंत्री संदीप को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान भारत माता की जय के नारे लगाए गए। इसके साथ ही मौजूद लोगों ने एक-दूसरे को पावन पर्व रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। आयोजन में आपसी भाईचारे, सामाजिक सेवा और समाजहित में कार्य करने का संदेश दिया गया।

No comments:

Post a Comment