नित्य संदेश, नीमच। विश्व हाई सेकेंडरी स्कूल में रक्षाबंधन का पर्व अत्यंत अनोखे, भव्य और प्रेरणादायी अंदाज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस विशेष अवसर पर स्कूल परिसर में प्रकृति प्रेम की एक मिसाल पेश करते हुए शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने मिलकर वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधे और पर्यावरण सुरक्षा का अटूट प्रण लिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय परंपराओं के साथ-साथ प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और सामाजिक दायित्वों का बोध कराना था।
समारोह में अतिथि एवं सुप्रसिद्ध लोक साहित्यकार डॉ. पूरण सहगल, स्कूल की डायरेक्टर एवं प्राचार्या मनीषा पंवार तथा उपप्राचार्या श्रीमती निर्मला खंडेलवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस दौरान विद्यालय की नवनिर्वाचित छात्र-छात्रा कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह भी संपन्न हुआ।
मुख्य अतिथि डॉ. पूरण सहगल ने सभी भावी छात्र प्रतिनिधियों को बैच पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया, वहीं प्राचार्या मनीषा पंवार ने सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अपने कर्तव्य पथ पर सदैव अनुशासित, ईमानदार और निष्ठावान रहने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने प्रकृति संवर्धन और बेहतर नागरिक बनने के इस प्रयास की सराहना की।







No comments:
Post a Comment