Breaking

Your Ads Here

Monday, August 24, 2026

अंतरिक्ष विज्ञान में भारत की उपलब्धियाँ युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है -मेजर डॉ. संजय सोहनी, प्राचार्य

• राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान की जानकारी दी।


नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। माँ कनकेश्वरी देवी शासकीय महाविद्यालय, इंदौर में आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ के अंतर्गत भूगोल एवं भौतिकी विभाग द्वारा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का आयोजन किया गया। क्षेत्र क्रमांक-2 के लोकप्रिय विधायक रमेश मेंदोला ने विद्यार्थियों को विज्ञान एवं अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। 


जनप्रतिनिधि चंदू राव शिंदे ने भारतीय अंतरिक्ष उपलब्धियों पर गर्व करते हुए युवाओं को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने का संदेश दिया।


प्राचार्य मेजर डॉ. संजय सोहनी ने कहा कि अंतरिक्ष विज्ञान भारत की वैज्ञानिक क्षमता, आत्मनिर्भरता और नवाचार का प्रतीक है।

मुख्य वक्ता डॉ. आनंद सिंह ठाकुर, डॉ. जी.आर. मोरे एवं डॉ. विनय दशोरे ने अंतरिक्ष विज्ञान, भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम की उपलब्धियों तथा भविष्य की संभावनाओं पर विद्यार्थियों को जानकारी दी।


कार्यक्रम का संचालन डॉ. निशांत मिश्रा ने किया तथा आभार डॉ. प्रगति जैन ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी डॉ. स्मिता चैतन्य, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ बाऊ पटेल सहित अन्य प्राध्यापकगण एवं 212 विद्यार्थियों की सहभागिता रही।

   

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here