Breaking

Your Ads Here

Thursday, August 27, 2026

रक्षाबंधन पर्व पर पुलिस थाना मुंडाली में छात्राओं ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर पद्मावती उमेशचंद सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र-छात्राओं द्वारा थाना मुंडाली में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र प्रेम एवं सुरक्षा के इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया। छात्राओं ने पुलिसकर्मियों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सुख-समृद्धि की कामना की। पुलिसकर्मियों ने भी छात्राओं को स्नेह एवं आशीर्वाद प्रदान किया तथा उनकी सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार एवं पुलिसकर्मियों के बीच आत्मीय एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण देखने को मिला।


विद्यालय की ओर से कहा गया कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व ही नहीं, बल्कि सुरक्षा, विश्वास, कर्तव्य और सामाजिक समरसता का भी प्रतीक है। समाज की सुरक्षा में पुलिसकर्मियों के योगदान को सम्मानित करना इस अवसर का विशेष उद्देश्य रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here