Friday, August 7, 2026

एडीजी ने मेरठ-मुजफ्फरनगर में कांवड़ मार्ग का किया रात्रि निरीक्षण

 


-थाना पल्लवपुरम क्षेत्रान्तर्गत मोदीपुरम कांवड़ मार्ग का अधिकारियों ने किया भ्रमण

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। देर रात्रि अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर, पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर अभिषेक सिंह, जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा द्वारा पुलिस अधिकारियों के साथ कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया गया।


अधिकारियों ने रामपुर तिराहा, बागोवाली कट आदि स्थानों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कांवड़ मार्ग पर तैनात पुलिस बल की ड्यूटी, बैरिकेडिंग, भीड़ प्रबंधन, यातायात संचालन, सीसीटीवी एवं ड्रोन के माध्यम से की जा रही निगरानी, डायवर्जन व्यवस्था, आपातकालीन सेवाओं तथा अन्य सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान प्रत्येक शिवभक्त की सुरक्षा एवं सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे तथा सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण सतर्कता, अनुशासन एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें।


अधिकारियों ने दिए दिशा-निर्देश

इसके साथ ही अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर द्वारा एसपी ट्रैफिक मेरठ एवं अन्य पुलिस बल के साथ जनपद मेरठ के थाना पल्लवपुरम क्षेत्रान्तर्गत मोदीपुरम कांवड़ मार्ग का भ्रमण कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

No comments:

Post a Comment