Friday, August 7, 2026

कांवड़ियों की सेवा के लिए लगाया सेवा शिविर

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मोदीपुरम। विश्व मानव रूहानी केंद्र नवानगर की ओर से हर वर्ष की तरह इस बार भी कांवड़ियों की सेवा के लिए सेवा शिविर लगाया गया है। शिविर का शुभारंभ पल्लवपुरम रुड़की रोड व्यापार संघ के अध्यक्ष देवेंद्र चौहान ने फीता काटकर किया।


शिविर में आने वाले हजारों कांवड़ियों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा, भोजन, विश्राम सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। संस्था की ओर से कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। संस्था के संस्थापक शिव भक्त बलजीत सिंह हैं। इस अवसर पर मुख्य सेवादार मोहित प्रधान, प्रवीण रॉय, प्रमोद कुमार, ओमप्रकाश और गजेंद्र सिंह सहित अन्य सेवादार मौजूद रहे। सेवादारों ने कांवड़ियों की सेवा में बढ़-चढ़कर योगदान देने का संकल्प लिया।

No comments:

Post a Comment