Breaking

Your Ads Here

Monday, August 3, 2026

जिलाधिकारी व एसएसपी ने किया रजवाहा कांवड मार्ग का स्थलीय निरीक्षण

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे द्वारा संबंधित अधिकारियो के साथ रजवाहा कांवड मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया। 

उन्होने राडधना का पुल, पाली, कालिंदी, धनवाली खेड़ा कांवड मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने कावड़ शिविरों का निरीक्षण किया। कावड़ शिविर में उन्होंने शिविर संचालकों से वार्ता की तथा व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को समस्त व्यवस्थाएं दुरुस्त करने जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीडीओ नूपुर गोयल, सीएमओ डॉक्टर राम प्रसाद, एसडीएम सरधना उदित नारायण सेंगर, जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here