Breaking

Your Ads Here

Monday, August 3, 2026

डीजी पीएसी आलोक सिंह का 44वीं वाहिनी में आगमन, एडीजी भानु भास्कर ने किया स्वागत

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। आज सोमवार को डीजी पीएसी उत्तर प्रदेश आलोक सिंह का 44वीं वाहिनी पीएसी, जनपद मेरठ में आगमन हुआ। इस अवसर पर एडीजी जोन मेरठ भानु भास्कर द्वारा बुके देकर उनका स्वागत किया गया।

स्वागत के उपरान्त डीजी पीएसी आलोक सिंह द्वारा परेड की सलामी ली गई। इसके पश्चात 44वीं वाहिनी पीएसी परिसर में आयोजित वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अन्तर्गत डीजी पीएसी आलोक सिंह ने एडीजी जोन मेरठ भानु भास्कर के साथ "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here