नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत देशभक्ति एकल नृत्य प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. डॉ. अंजू सिंह एवं 22 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी मेरठ के कमान अधिकारी कर्नल होपेन्दर ठाकुर के संरक्षण तथा एनसीसी प्रभारी कैप्टन डॉ. लता कुमार के नेतृत्व में एनसीसी इकाई और स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर कल्चरल क्लब के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ माँ शारदे की वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात एनसीसी कैडेट्स ने 'देश रंगीला रंगीला', 'ऐसा देश है मेरा', 'ए वतन ए वतन' जैसे देशभक्ति गीतों पर आकर्षक एवं भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।प्रतियोगिता में कैडेट वर्णिका ने प्रथम, अंडर ऑफिसर आंचल ने द्वितीय तथा कैडेट खुशी और अनुराधा ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका संगीत विभाग से डॉ. शालिनी वर्मा और समाजशास्त्र विभाग से डॉ. मनीषा भूषण ने निभाई।
प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने तिरंगा सप्ताह के अवसर पर इस प्रकार के आयोजन के लिए एनसीसी इकाई और कल्चरल क्लब को बधाई दी और कैडेट्स को आगामी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संयोजन एनसीसी प्रभारी एवं कल्चरल क्लब प्रभारी कैप्टन प्रो. लता कुमार द्वारा किया गया, जिसमें सह-आयोजक के रूप में प्रो. मंजू रानी और डॉ. राधा रानी उपस्थित रहीं। इस अवसर पर प्रो. अनुजा गर्ग, प्रो. गीता चौधरी और डॉ. निरूपमा सहित महाविद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। प्रतियोगिता में कुल 12 कैडेट्स ने प्रतिभाग किया।


No comments:
Post a Comment