नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया।
जनसुनवाई के दौरान एसएसपी ने आमजन की समस्याओं, शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। जनसुनवाई में आए प्रत्येक प्रकरण पर एसएसपी ने संबंधित थाना प्रभारी / क्षेत्राधिकारी को त्वरित, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसएसपी ने कहा कि जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य आम जनता को न्याय सुलभ कराना और पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाना है। किसी भी फरियादी को परेशान नहीं होना पड़ेगा, सभी शिकायतों पर गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
No comments:
Post a Comment