Breaking

Your Ads Here

Saturday, August 22, 2026

MD ने किया बाबूगढ़ सबस्टेशन का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

नित्य संदेश ब्यूरो 
हापुड़/मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (PVVNL) के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता (IAS) ने शनिवार को हापुड़ जिले के बाबूगढ़ क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर विद्युत व्यवस्था की हकीकत परखी।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने बाबूगढ़ विद्युत उपकेंद्र (सबस्टेशन) का गहन अवलोकन किया और मौजूद अधिकारियों को उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण व निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कड़े निर्देश दिए।

प्रबंध निदेशक ने निरीक्षण के दौरान चार मुख्य बिंदुओं पर विशेष जोर दिया -

1. लाइनों के पास पेड़ों की छंटाई: बिजली लाइनों में पेड़ों की टहनियों से होने वाले फॉल्ट को रोकने के लिए नियमित रूप से वृक्षों की कटाई-छंटाई के निर्देश दिए।

2. सबस्टेशन की स्वच्छता: सबस्टेशन परिसर, यार्ड और कंट्रोल रूम को पूरी तरह स्वच्छ, व्यवस्थित और धूल-मुक्त रखने को कहा।

3. शिकायतों का त्वरित निस्तारण: उपभोक्ताओं की शिकायतों को तय समय में गुणवत्ता के साथ निस्तारित करने पर जोर दिया।

4. गर्मियों के लिए अभी से तैयारी: पिछले साल के समर पीक के लोड डेटा का विश्लेषण कर आगामी गर्मियों के लिए अभी से एक्शन प्लान तैयार करने के आदेश दिए।

इस मौके पर प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने स्पष्ट कहा कि विद्युत आपूर्ति में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपभोक्ता संतुष्टि और सुरक्षित विद्युत व्यवस्था ही निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here