Breaking

Your Ads Here

Thursday, August 27, 2026

होटल में दो युवक-दो युवतियों के मिलने पर हंगामा, बजरंग दल के विरोध के बाद पुलिस चारों को थाने लाई



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के एक होटल में दो युवकों और दो युवतियों के मिलने पर गुरुवार को जमकर हंगामा हो गया। बजरंग दल कार्यकर्ताओं समेत हिंदू संगठनों ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया। सूचना मिलते ही गंगानगर और भावनपुर थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और चारों को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की। 


बताया गया कि होटल में दो युवक और दो युवतियां मौजूद थीं। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया। आरोप लगाया गया कि इनमें एक मुस्लिम युवक हिंदू लड़की के साथ होटल में मौजूद था, हालांकि इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार चारों के आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों से पहचान का सत्यापन किया जा रहा है। होटल में आने-जाने और ठहरने का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है तथा होटल के पंजीकरण की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। 

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here