Breaking

Your Ads Here

Wednesday, August 26, 2026

लिसाड़ी गेट पुलिस ने महिला हत्याकांड के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। थाना लिसाड़ीगेट पुलिस ने महिला की हत्या के मामले में प्रकाश में आए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।


पुलिस के अनुसार, 12 जुलाई को थाना लिसाड़ीगेट पर तहरीर प्राप्त हुई थी कि 28 वर्षीय युवती के साथ अश्लील हरकत की गई और अभियुक्तगण द्वारा एक राय होकर धारदार हथियार / कैंची आदि से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। इस संबंध में थाना लिसाड़ी गेट पर धारा 191(2)/191(3)/190/103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश, एसपी सिटी के निर्देशन और सीओ कोतवाली के पर्यवेक्षण में थाना लिसाड़ीगेट पुलिस ने विवेचना के दौरान प्रकाश में आए वांछित अभियुक्त शौजिब पुत्र जाहिद निवासी गली नं. 02, अहमद नगर (25 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।


गिरफ्तार करने वाली टीम -
थानाध्यक्ष दलवीर सिंह, रि. का. हरेंद्र सिंह और का. राहुल यादव थाना लिसाड़ी गेट।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here