Breaking

Your Ads Here

Thursday, August 27, 2026

हरसिद्धि मंदिर रोड पर महंगाई,भ्रष्टाचार काे लेकर प्रदर्शन महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज विरोध प्रदर्शन

नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ने जनता पर दोहरी मार की है एक तरफ शक्कर, पेट्रोल E20, बिजली बिल और गैस सिलेंडर ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है, तो दूसरी तरफ इंदौर के हृदय जूनी इंदौर ,जबर कॉलोनी,नंदलालपुरा* में सालों से अधूरी पड़ी सड़क खुदाई ने व्यापार को पूरी तरह चौपट कर दिया है। इसलिए इस बार का प्रदर्शन सिर्फ महंगाई के खिलाफ नहीं,  बर्बाद होते व्यापार और भ्रष्ट विकास के खिलाफ भी है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से चूल्हे पर रोटी बनाकर जनता को खिलाई गई एवं शुगर फ्री की चाय पिलाई गई।

कार्यक्रम का नेतृत्व विशाल चतुर्वेदी ब्लॉक अध्यक्ष 12, कार्यक्रम में मुख्य रूप से दीपक जोशी पिंटू,अशोक चतुर्वेदी, मुकेश पूरी, सत्यनारायण सावरिया, रमेश कुरील, दानिश खान अध्यक्ष विधानसभा 3, वीरू झांझोट, जीतू होल्कर वार्ड उपाध्यक्ष, दादू रघुवंशी वार्ड अध्यक्ष, दिनेश सिलवट वार्ड अध्यक्ष, अमूल वर्मा वार्ड अध्यक्ष, शहबाज कुरैशी, सचिन पवार, शाहरुख खान,अभिषेक श्रीवास, जितेंद्र पाटिल, जफर खान,अभिषेक चतुर्वेदी, सावन सिलवट, राकेश साहू, मुरलीधर, अर्जुन भाई, जयराज प्रधान, मोनू अंसारी, शादाब भाई, समस्त कांग्रेस जन उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here