Breaking

Your Ads Here

Monday, August 24, 2026

कनोहरलाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। स्वतंत्रता दिवस के स्वर्णिम अवसर पर सम्पूर्ण भारत वर्ष में राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसी क्रम में कनोहरलाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में भी स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. किरण प्रदीप, शिक्षिकाओं, कार्यालय स्टाफ एवं सहायक वर्ग द्वारा महाविद्यालय के संस्थापक आदरणीय श्री सेठ कनोहर लाल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं ध्वजारोहण के साथ किया गया। इस अवसर पर प्राचार्या एवं शिक्षिकाओं ने एक-दूसरे को बैज लगाकर सद्भावना का संदेश दिया। 'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत प्राचार्या जी द्वारा छात्राओं एवं शिक्षिकाओं को तिरंगे झंडे वितरित किए गए। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा निदेशालय द्वारा प्रेषित संदेश का पाठन डॉ. प्रीति सिंह, सहायक आचार्य, अंग्रेजी विभाग द्वारा किया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। छात्रा शिवानी ने देशभक्ति कविता पाठ किया, वहीं कुमारी हिबा ने देशभक्ति पर आधारित एकल अभिनय प्रस्तुत कर सभी को भाव-विभोर कर दिया। इस दौरान 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत आयोजित रंगोली प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता की विजेता छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया।


अपने संबोधन में प्राचार्या प्रो. किरण प्रदीप ने सभी को स्वतंत्रता दिवस एवं तीज उत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस भारत के लिए गर्व और एकता का प्रतीक है। भारत की आजादी की लड़ाई देश के सभी जाति, धर्म, संप्रदाय और वर्ग के लोगों ने मिलकर लड़ी है। आज जब देश के अलग-अलग राज्यों के, अलग-अलग संस्कृति और भाषा के लोग एक साथ स्वतंत्रता का जश्न मनाते हैं तो विविधता में एकता का सुंदर नजारा और 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' का भाव देखने को मिलता है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनों ने देश के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को नमन किया।


कार्यक्रम का मंच संचालन सुश्री सिद्धि गुप्ता, सहायक आचार्य, हिंदी विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय की समस्त शिक्षिकागण, कार्यालय स्टाफ, सहायक वर्ग एवं छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभागिता व सहयोग किया

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here