Breaking

Your Ads Here

Friday, August 21, 2026

भाजपा नेता आदेश फौजी हाउस अरेस्ट, समर्थकों में रोष

 


नित्य संदेश ब्यूरो

सरूरपुर। सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के सरूरपुर खुर्द निवासी एक भाजपा नेता को हाउस अरेस्ट किए जाने का दावा उनके समर्थकों द्वारा किया जा रहा है।


समर्थकों के अनुसार, उक्त नेता भारतीय मतदाता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव एवं स्पेशल ओलंपिक भारत के सदस्य आदेश फौजी हैं। समर्थकों का आरोप है कि बिना स्पष्ट कारण बताए की गई यह कार्रवाई अनुचित है। उनका कहना है कि संबंधित नेता लंबे समय से सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे हैं और भाजपा के प्रति निष्ठा रखते हैं। इस मामले को लेकर समर्थकों ने इसे अनुचित बताया है और कहा है कि वे इस विषय को लोकतांत्रिक तरीके से उच्च स्तर पर उठाएंगे। वहीं इस संबंध में पुलिस प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here