Breaking

Your Ads Here

Sunday, August 30, 2026

हसनपुर वॉरियर और माछरा सनराइजर्स ने जीते मैच



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में चल रहे स्पोर्ट्स फॉर क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को दो मैच खेले गए। इसमें हसनपुर वॉरियर और माछरा सानराइजर्स की टीम ने मैच जीते।


पहले मैच में सरधना स्ट्राइकर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाए। इसमें शाकिब ने 92, अली ने 42, शहबाज ने 40 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में जैद ने तीन, हिमांशु ने दो, विवेक ने दो, अविरल ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हसनपुर वारियर की टीम ने 18.4 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाकर 6 विकेट से मैच जीता। इसमें जैद ने 87, प्रिंस ने 75, अभिजीत ने 40 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में अहद ने दो विकेट लिए। दूसरे मैच में माछरा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में 164 रन बनाए। इसमें अक्ष ने 41, भाविक ने 40, मन ने 43 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में वैभव ने तीन, रिहान ने तीन, यश ने दो व शिव ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी खरखौदा पैंथर की टीम 17.5 ओवर में 144 रन पर पूरी टीम आउट हो गई और 20 रन से मैच हार गई। इसमें रिहान ने 39, शौर्य ने 37, साहिल ने 35 रन बनाए। गेंदबाजी में असकान ने 5, देव ने दो, परमजोत ने एक विकेट लिया। क्रिकेट कोच अतहर अली ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि सोमवार को अंडर 19 वर्ग में एक मैच खेला जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here