नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में चल रहे स्पोर्ट्स फॉर क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को गेम सिटी एरेना में डे नाइट मैच खेला गया। मवाना सुपर किंग्स और दौराला रॉयल्स के बीच हुए मैच में मवाना सुपरकिंग्स ने जीत प्राप्त की।
दूधिया रोशनी में खेले गए मैच में दौराला रॉयल्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए। इसमें अक्ष ने 46, मनन ने 42, विहान ने 40 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में मवाना की ओर से सुभान ने 4, वीर ने 2, देव ने 2 और अनिक ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मवाना सुपर किंग्स की टीम ने 17.5 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए और एक विकेट से मैच जीता। टीम की ओर से धैर्य ने 40, शहज ने 39, लक्ष्य ने 37 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में कार्तिक ने तीन, आईश ने दो, नकुल ने दो, आयुष ने दो विकेट लिए।
इस मौके पर राजा, हिमांशु, रोहित, रजनी, कोमल, खुशबू आदि मौजूद रहे। मैच से पूर्व मुख्य अतिथि कनिष्क जैन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। जीसीए के महाप्रबंधक नलिन अग्रवाल ने विजेता टीम को बधाई दी। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि शनिवार को अंडर 17 में एक मैच खेला जाएगा।
No comments:
Post a Comment