Breaking

Your Ads Here

Monday, August 31, 2026

जय किसान इंटर कॉलेज पूठी के छात्र तुषार शर्मा ने किया नाम रोशन



रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। क्षेत्र के ग्राम पूठी स्थित जय किसान इंटर कॉलेज के मेधावी छात्र ने विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।


विद्यालय के छात्र तुषार शर्मा पुत्र मीनू शर्मा ने शतरंज प्रतियोगिता में जिला स्तर पर जीत हासिल कर मंडल स्तर के लिए चयनित होने में सफलता प्राप्त की है। तुषार की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. इंद्रेश कुमार अधाना ने छात्र की इस सफलता पर खुशी जताते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर क्रीड़ा प्रभारी मंदीप सिंह, प्रवक्ता अवधेश शर्मा, प्रणव भार्गव सहित समस्त स्टाफ ने छात्र को बधाई देते हुए मंडल स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here