नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। हापुड़ रोड स्थित एल-ब्लॉक चुंगी पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा पश्चिम
उत्तर प्रदेश के मीडिया प्रभारी नासिर सैफी के नेतृत्व में शिवभक्त कांवड़ियों का
पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कांवड़ियों पर फूल बरसाकर उनकी
मंगलमय यात्रा की कामना की गई तथा सभी शिवभक्तों को जलाभिषेक के लिए शुभकामनाएं दी
गईं।
नासिर सैफी ने कहा कि कांवड़ यात्रा हमारी सांझी संस्कृति, आपसी प्रेम,
सौहार्द और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का अवसर है। मेरठ की धरती हमेशा से
गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे के लिए जानी जाती है। कांवड़ यात्रा के दौरान
शिवभक्तों का स्वागत करना और उनकी सेवा करना समाज में एकता एवं सद्भाव का संदेश
देता है। समाज में आपसी प्रेम और भाईचारा बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। धर्म
और आस्था अलग-अलग हो सकती है, लेकिन इंसानियत, मोहब्बत और एक-दूसरे के सम्मान की
भावना हम सभी को एक साथ जोड़ती है।
दौरान भाजपा नेता यूनुस सैफी, सक्रिय सदस्य परवेज़ सैफी, महानगर उपाध्यक्ष
राशिद मेवाती, महानगर मीडिया प्रभारी आसिफ सैफी, सह मीडिया प्रभारी शादाब अलवी,
सैक्टर संयोजक उवेश सैफी, रिहान अलवी, परवेज़ अंसारी, अमन कुरैशी, फैजान सैफी, अनस
खान, इन्फ्लूएंसर मोटो अंसारी, फहीम अंसारी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment