-हर कोई योगी आदित्यनाथ की छवि देखने को था आतुर, खासा उत्साह आया नजर
लियाकत मंसूरी
नित्य संदेश, मेरठ। पुष्पवर्षा के बाद कांवड़ियों में खासा उत्साह नजर आया।
फूलों से सजे मार्ग पर शिवभक्त अपने गंतव्य की ओर बढ़ते रहे। किसी के हाथ में
तिरंगा था तो कोई भगवा ध्वज लहराते हुए आगे बढ़ रहा था। आसमान से बरसते फूल और सड़क
पर गूंजता ‘हर-हर महादेव’ का जयघोष कांवड़ यात्रा के इस पड़ाव को खास बना रहा था।
कांवड़ियों ने कहा कि मुख्यमंत्री के सम्मान ने उन्हें नई ऊर्जा दी है और अब वे और
उत्साह के साथ बाबा भोलेनाथ को गंगाजल अर्पित करने की ओर बढ़ रहे हैं।
मुख्यमंत्री योगी के आगमन की सूचना मिलकर अन्य राज्यों के कांवड़ियां शुक्रवार
की रात से ही कार्यक्रम स्थल के पास बने शिविरों में रूक गए थे। हर कोई योगी
आदित्यनाथ की छवि देखने को आतुर था। जैसे ही योगी आदित्यनाथ मंच पर पहुंचे तो
कांवड़ियों का उत्साह दोगुना हो गया। कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा करने पहुंचे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 20 मिनट तक निरंतर पुष्पवर्षा की। इस दौरान वह और
अन्य जनप्रतिनिधि मंच पर मौजूद रहे तो आसमान से एक हेलीकॉप्टर से प्रशासनिक और
पुलिस अधिकारियों का एक दल कांवड़ पथ पर पुष्पवर्षा करता रहा। कांवड़ पथ से अत्यधिक
संख्या में डीजे वाली बड़ी कांवड़ भी गुजर रही थीं। जैसे ही डीजे वाली कावड़ मंच के
बीच पहुंचती तो अचानक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देखकर शिवभक्तों का उत्साह बढ़
जाता। इस दौरान बड़ी कांवड़ के डीजे पर बज रहे गानों की धुन भी बदल जाती थी। हर कोई
जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे...... डीजे बजवा दिए योगी ने,,,, जैसे गाने बजा
रहा था।
सिविल डेस में तैनात रहे पुलिसकर्मी
पुष्पवर्षा के दौरान हजारों की संख्या में शिवभक्त नेशनल हाई-वे के दोनों तरफ
खडे़ हुए थे। एक तरफ यातायात का संचालन हो रहा था तो दूसरी तरफ भोलेनाथ के भक्त
मंच के सामने से गुजर रहे थे। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी कांवडियों के
भेष में यातायात व्यवस्था को बखूबी निभा रहे थे।
मुख्यमंत्री योगी ने उत्साह बढ़ाया
मंच से गुजरने वाला हर कांवड़ियां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जी भरकर
निहाराना चाहता था। इस दौरान बड़ी कांवड़ भी मंच से गुजर रहीं थीं। ऐसे में यातायात
व्यवस्था बाधित ने हो तो सीएम योगी भी शिवभक्तों की भावनाओं को समझकर उनका उत्साह
बढ़ाकर जैसे ही आगे बढ़ने का इशारा करते तो कांवड़ियां भी मस्ती में झूमते हुए अपने
गंतव्य की ओर बढ़ने लग जाते थे।
सीएम योगी ने निभाया गठबंधन धर्म
पुष्पवर्षा के दौरान केवल भाजपा के जनप्रतिनिधि ही नहीं, एनडीए के घटक दलों के
प्रतिनिधि भी मौजूद थे। जब पुष्पवर्षा चल रही थी तो बारी-बारी से सत्तााधारी
जनप्रतिनिधि भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ में पुष्पवर्षा कर रहे थे। ऐसे
में मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ की नजर रालोद पार्टी से बिजनौर के सांसद चंदन
चौहान और बागपत से सांसद राजकुमार सांगवान पर पड़ी, उन्होंने तुरंत दोनों सांसदों
को अपने पास बुलाकर साथ में पुष्पवर्षा कराई।
.jpeg)
.jpeg)
No comments:
Post a Comment