Breaking

Your Ads Here

Sunday, August 30, 2026

किसान नेता को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट


 

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। कमिश्नरी पार्क में आयोजित होने वाली दलित महापंचायत में शामिल होने से रोकने के लिए पुलिस-प्रशासन द्वारा भारतीय किसान यूनियन (आजाद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नितिन बालियान के घर पर बीती रात से ही पुलिस बल तैनात कर पहरा दिया जा रहा है।


इस पर प्रतिक्रिया देते हुए चौधरी नितिन बालियान ने कहा कि शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक कार्यक्रम में शामिल होने से रोकने के लिए घर पर पुलिस का पहरा लगाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे साफ जाहिर होता है कि सरकार किसानों, मजदूरों और दलितों की एकजुट आवाज से घबरा रही है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि सरकार को जनता की आवाज और लोकतांत्रिक आंदोलनों से डर नहीं है, तो शांतिपूर्ण महापंचायत में जाने से रोकने के लिए पुलिस का पहरा क्यों लगाया जा रहा है? इस दौरान भारतीय किसान यूनियन (आजाद) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक सिरोही सहित संगठन के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उनके साथ मजबूती से खड़े रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here