Breaking

Your Ads Here

Friday, August 28, 2026

धूमधाम से मना रक्षाबंधन, भाई-बहन के अटूट प्रेम का दिखा संगम



रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। शुक्रवार को रक्षाबंधन का पावन पर्व पूरे क्षेत्र में बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और अपनी रक्षा की कामना की, वहीं भाइयों ने भी हर दुख-दर्द में साथ खड़े रहने का वचन देते हुए बहनों को उपहार भेंट किए।


पर्व के चलते सुबह से ही बहनों के आवागमन में तेजी रही। बसों, कारों और मोटरसाइकिलों से सड़कों पर भारी भीड़ का सामना करना पड़ा। बाजारों में मिठाइयों की दुकानों पर जमकर खरीदारी हुई। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थाना प्रभारी केदार सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ नगर क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था संभाली और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की। इस अवसर पर बहन रीना, राजेंद्री, राजेश, खुशी, डिंपल, चुटकी, निगम, लविष्का त्यागी, शकुंतला, राशिका, तनु, दीपा आदि ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के अटूट प्यार का संदेश दिया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here