Breaking

Your Ads Here

Friday, August 28, 2026

सेना में चयनित होकर पहली बार गांव पहुंचे मोहम्मद ताल्हा

 


इकराम चौधरी

नित्य संदेश, किठौर। गांव राधना इनायतपुर के लाल मोहम्मद ताल्हा पुत्र तैयब अली का भारतीय सेना में चयन होने के बाद पहली बार अपने पैतृक गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया।


गांव पहुंचने पर फूल-मालाओं से लादकर और ढोल-नगाड़ों के साथ जवान का अभिनंदन किया गया। इस दौरान गांव में खुशी और गर्व का माहौल देखने को मिला। युवाओं ने मोहम्मद ताल्हा को अपना आदर्श बताते हुए उनसे प्रेरणा लेने की बात कही। स्वागत समारोह में पूर्व राज्यसभा सांसद बाबू मुनकाद अली मुख्य रूप से मौजूद रहे। उन्होंने मोहम्मद ताल्हा को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और कहा कि गांव के युवाओं को उनसे सीख लेनी चाहिए। सेना में जाकर देश सेवा करना बड़े गर्व की बात है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान अब्दुल जब्बार, समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव इकराम चौधरी, प्रधान खालिद, मुनाजर, इमरान गफूरी, मास्टर खलीक अहमद, शकील अहमद, रिजवान अहमद सहित सैकड़ों ग्रामीण और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मोहम्मद ताल्हा ने अपने चयन का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों को दिया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here